Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार में बड़ी फूट देखने को मिली है। पहले तेजप्रताव यादव और अब रोहिणी आचार्य, दोनों ने ही परिवार से दूरी बना ली है। दरअसल, रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया, इसके साथ ही रोहिणी ने अपने परिवार से संबंध तोड़ने की भी बात कही और अपनी अंत में बात खत्म करते-करते उन्होंने ने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया।
‘मेरी बहन के साथ अपमान असहनीय’
इस मामले पर लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि बहन का अपमान किसी भी किमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। बता दें इंस्टाग्राम पर जनशक्ति जनता दल के जरिये एक पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें तेज प्रताप यादव ने लिखा, कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया। लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।
कुछ जयचंदों ने तेजस्वी की बुद्धि पर डाला पर्दा दिया है – तेजप्रताप
तेजप्रताप ने आगे कहा कि जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है।
तेजप्रताप ने पिता से किया आग्रह
इसके आगे लालू यादव को लेकर लिखा कि मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं। पिता जी, एक संकेत दीजिए, आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी। यह लड़ाई किसी दल की नहीं परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है। आखिर में लिखा, तेजप्रताप यादव, एक बेटा और भाई।
ये भी पढ़ें: लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा मोड़, मरने वाला निकला डॉक्टर उमर
लालू ने पार्टी-परिवार से तेज प्रताप को निकाला था
इंस्टाग्राम पोस्ट में पार्टी के नाम के नीचे ‘बहन के लिये’ भी लिखा गया है। रोहिणी आचार्य के बयान के बाद कुछ इस तरह तेजप्रताप यादव का गुस्सा सामने आया है। हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होगा, कि तेजप्रताव आगे किया एक्शन लेते हैं। बता दें कि, अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था ।

