होम = State = बिहार = भोजपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

भोजपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

by | Oct 10, 2025 | बिहार

Bihar News : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्र रंजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल निवासी सुनील कुमार यादव के बेटे रंजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत रोज की तरह पढ़ाई के लिए धोबी घटवा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

चश्मदीद गवाह ने बताई आखों देखी घटना

चश्मदीद गवाह के अनुसार, रास्ते में अचानक एक तेज़ रफ्तार ट्रक सामने से आ गया। ट्रक को देखकर रंजीत घबरा गया और सड़क किनारे रखे बालू के ढेर में फंसकर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही रंजीत की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के विरोध में सड़क जाम

मृतक के पिता सुनील कुमार यादव बिहार पुलिस में पटना में पदस्थापित हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

स्थानीय नागरिक प्रेम चंद यादव ने बताया कि जब तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे जाम नहीं हटाएंगे। सूचना मिलने पर नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अभी शांत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेBihar Election 2025 : इस बार ‘जुगाड़’ नहीं चलेगा, टिकट कटते ही दूसरी पार्टी में जाने का मौका भी नहीं

बालू माफिया और ट्रक चालकों पर कार्रवाई

लोगों का आरोप है कि बालू लदे ट्रकों की तेज रफ्तार और अवैध परिचालन के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बालू माफिया और ट्रक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Tags : bihar news

बंगाल