Bihar Election 2025 : भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह और बीजेपी नेत्री ज्योति सिंह की तकरार ने बिहार की राजनीतिक फिजा गर्म कर दी है। भाजपा ने पवन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव में नया चेहरा बनाकर उतारने का दांव लगाया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर सामने आ रही है। पवन सिंह की लोकप्रियता तो ज़बर्दस्त है पर निजी विवादों ने पार्टी की रणनीति पर असर डाल दिया है।
महिला वोट बैंक पर असर
पवन सिंह को स्टार के तौर पर महिलाओं में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है। मगर ज्योति सिंह के साथ विवाद और उन पर लगाए गए निजी आरोपों ने भाजपा के महिला वोट बैंक पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष इसका जमकर राजनीतिक लाभ उठा रहा है, जिससे भाजपा चिंतित है।
सोशल मीडिया और साख
ज्योति सिंह के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की छवि पर असर पड़ा है। उनके खिलाफ कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं,जिससे पार्टी के प्रचार अभियान को झटका लगा है। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है,जिससे पार्टी का जमीनी नेटवर्क कमजोर होता दिख रहा है।
भाजपा के पास अब दोहरे संकट की स्थिति बन गई है। पार्टी को तय करना है कि वो स्टार फेस के बावजूद विवादग्रस्त छवि के साथ आगे बढ़े या नई रणनीति अपनाए। ऐसे माहौल में पार्टी को बिहार चुनाव में महिलाओं,युवा और ग्रामीण मतदाताओं पर फिर से ध्यान केंद्रित करना होगा ।
पवन सिंह और ज्योति सिंह विवाद से भाजपा की चुनावी गणित में बड़ा उलटफेर हुआ है । जिससे पार्टी नेतृत्व के लिए यह समय है जब उसे जल्दी और ठोस निर्णय लेना होगा ,वरना विपक्ष को फायदा मिल सकता है ।
ये भी पढ़े –Bihar Election 2025 : मतदाता सूची पर CEC का बड़ा बयान, पारदर्शिता और खर्च नियंत्रण पर भी दी सलाह

