Udit Narayan controversy: प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के खिलाफ उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल में महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है। रंजना ने दावा किया कि मेडिकल इलाज के बहाने उनकी इजाजत के बिना उनका यूट्रस (गर्भाशय) निकाल दिया गया। रंजना ने अपने वकील करुणाकांत झा के साथ थाने इसकी शिकायत कॉपी भी दी है। इस शिकायत के मुताबिक, रंजना ने उदित नारायण, उनके दो भाइयों संजय कुमार झा और ललित नारायण झा और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण पर आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
30 साल पहले गर्भाश्य निकलवाने का आरोप
रंजना ने बताया कि वर्ष 1996 में उदित नारायण और उनके भाई उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले गए। उनका दावा है कि इसी दौरान बिना उनकी जानकारी या सहमति के उनका यूट्रस निकाल दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय दीपा नारायण (दूसरी पत्नी) अस्पताल में मौजूद थीं। रंजना के मुताबिक, उन्हें इस सर्जरी के बारे में कई साल बाद तब पता चला जब वे अन्य मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर के पास गईं।
ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले रो पड़े थे एक्टर राजपाल यादव, जानिए किस मामले में और क्यों हुई है उन्हें जेल की सज़ा

