होम = चुनाव = पूर्णिया में राहुल गांधी की बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक, युवक ने किया किस करने की कोशिश

पूर्णिया में राहुल गांधी की बाइक यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक, युवक ने किया किस करने की कोशिश

Man kiss rahul gandhi : बिहार में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन रविवार को पूर्णिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तक पहुंचने की कोशिश की और उन्हें किस करने का प्रयास किया. यह घटना तब हुई जब राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाइक यात्रा पर थे.

क्या है मामला

राहुल गांधी इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके पीछे बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे. दोनों नेताओं ने करीब दो किलोमीटर की यात्रा की और बीच में एक ढाबे पर रुककर चाय भी पी. इससे पहले एक युवक अचानक भीड़ से निकलकर राहुल गांधी की बाइक के पास पहुंचा और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए युवक को रोक लिया और हिरासत में ले लिया. इस घटना ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

राहुल गांधी का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला

बाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता वोट चोरी के खिलाफ खड़ी है. हमने जो कहा कि वोट चोरी हुई है,उस पर करोड़ों बिहारी यकीन करते हैं. यही वजह है कि यात्रा को इतना समर्थन मिल रहा है.

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप…सपा अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सही वोटर लिस्ट दे,लेकिन महाराष्ट्र,हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों में उसने यह काम नहीं किया. हम दबाव बना रहे हैं कि आयोग का रवैया बदले. बिहार में हम वोट चोरी नहीं होने देंगे. राहुल गांधी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें कई छोटे बच्चे भी मिल रहे हैं जो कान में आकर कहते हैं वोट चोर,गद्दी छोड़. उन्होंने इसे बिहार की राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक बताया.

चुनाव आयोग बना गोदी आयोग : तेजस्वी यादव

इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग, चुनाव आयोग नहीं रहा,यह गोदी आयोग बन गया है. वह बीजेपी का सेल और कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है. तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र,संविधान और वोट के अधिकार को बचाने के लिए ही यह यात्रा निकाली गई है. उन्होंने दावा किया कि गांव-गांव जाकर जनता ने दिखा दिया है कि अब चुनाव आयोग की साख खत्म हो चुकी है.

बंगाल