Pappu Yadav arrest news: बिहार के पूर्णिया जिले में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध हो रहा है। पप्पू यादव के समर्थकों ने आरएन साह चौक पर छात्रों और समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाल अपना विरोध जताया। समर्थकों और प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्नकारियों ने पप्पू यादव पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने और उनकी तत्काल पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग की।
31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव के खिलाफ वारंट हुआ था जारी
मालूम हो कि पप्पू यादव को शनिवार देर रात पटना में मंदिरी स्थिति उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें वर्ष 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पप्पू यादव के खिलाफ सांसद/विधायक अदालत द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) के तहत दर्ज मामले में वारंट जारी किया गया था। शनिवार को पटना की एक अदालत ने उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Vs Tejashwi Yadav: ‘मुझे नायक बनने की इच्छा नहीं’, तेजस्वी यादव को बरपे पप्पू यादव

