होम = Cover Story Featured = बिहार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की गई उसकी हत्या, गुस्साए लोगों की भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाज़ी

बिहार में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की गई उसकी हत्या, गुस्साए लोगों की भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरबाज़ी

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा ज़िले के पटवा पोखर के पास 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन नाराज लोगों गुस्सा थमा नहीं और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

तालाब के पास मिला मासूम बच्ची का शव

बच्ची के शनिवार को लापता होने के बाद परिजनों का काफी तलाब की और इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज के संदेह पर परिजन तालाब के पास गए जहां बच्ची के शव को बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों की गवाही और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।

नाराज भीड़ ने सड़क पर जाम लगाया

मासूम बच्ची के साथ हुई वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग तक जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो वे और ज्यादा भड़क गए और पथराव करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें: NEET छात्रा की मौत केस में पटना का शंभू गर्ल्स हॉस्टल सील, मालिक अरेस्ट

बंगाल