Major Road Accident in Patna : पटना सिटी में रविवार सुबह एक ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा ट्रक अनियंत्रित हो गया और ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और 8 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
Eyewitnesses के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई लोग गंभीर हालत में सड़क पर ही तड़पते रहे।
8 लोगों की मौत, 5 घायल
इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 7 मंहिलांए और एक पुरुष शामिल था। इस घटना में 5 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
ग्रामीण SP ने बताया कि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फतुहा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े : बिहार को पीएम मोदी ने दिया 13,000 करोड़ का तोहफा! गया-दिल्ली दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरी परियोजना
स्थानीय लोगों की नाराज़गी
ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से बड़े ट्रक और हाइवा तेज रफ्तार में गुजरते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि अगर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था।

