JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने गोपालपुर से वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काटकर उनकी जगह बुलो मंडल को मैदान में उतारा है।
लिस्ट में कितने उम्मीदवार शामिल है
इस लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 37, अतिपिछड़ा वर्ग से 22, सामान्य वर्ग से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक वर्ग से 4 और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 101 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं भी हैं। समाजिक आधार पर सबसे ज्यादा टिकट कुशवाहा समुदाय के 13, कुर्मी के 12, राजपूत के 10, भूमिहार के 9 और यादव व धानुक समाज के 8 उम्मीदवारों को दिया गया है।
लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जिनमें मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल और सुमित सिंह शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसी सीटों पर भी जदयू ने प्रत्याशी उतारे हैं, जिन पर पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दावेदारी का अनुमान था।
विभा देवी को नवादा से मिली टिकट
राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुई पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दी गई है। इसके अलावा पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को कदवा से और मंत्री सुमित कुमार सिंह को चकाई से चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
ये भी पढ़े – लोक जनशक्ति का नया सवेरा: चिराग ने 14 योद्धाओं पर मुहर ठोकी, भांजे सीमांत को सौंपी बिहार की कमान
जानिए किस उम्मीदवार को कहा- से मिली टिकट
- वाल्मीकिनगर: धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकु सिंह
- सिकटा: समृद्ध वर्मा
- नरकटिया: विशाल साह
- केसरिया: शालिनी मिश्रा
- शिवहर: श्वेता गुप्ता
- सुरसंड: नागेन्द्र राऊत
- रुन्नीसैदपुर: पंकज मिश्रा
- हरलाखी: सुधांशु शेखर
- बाबूबरही: मीना कामत
- फुलपरास: शीला मंडल
- लौकहा: सतीश साह
- निर्मली: अनिरूद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा: राम विलास कामत
- सुपौल: विजेन्द्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज (अ.जा.): सोनम रानी सरदार
- रानीगंज (अ.जा.): अचमित ऋषिदेव
- अररिया: शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट: मंजर आलम
- ठाकुरगंज: गोपाल अग्रवाल
- अमौर: सबा जफर
- रूपौली: कलाधर मंडल
- धमदाहा: लेशी सिंह
- कदवा: दुलालचंद्र गोश्वामी
- मनिहारी (अ.ज.जा.): शंभु सुमन
- बरारी: विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर: बुलो मंडल
- सुल्तानगंज: ललीत नारायण मंडल
- कहलगांव: शुभानंद मुकेश
- अमरपुर: जयंत राज
- धोरैया (अ.जा.): मनीष कुमार
- बेलहर: मनोज यादव
- चैनपुर: जमा खान
- करगहर: बशिष्ठ सिंह
- काराकाट: महाबली सिंह
- नोखा: नागेन्द्र चन्द्रवंशी
- कुर्था: पप्पु कुमार वर्मा
- जहानाबाद: चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
- घोसी: ऋतुराज कुमार
- नबीनगर: चेतन आनंद
- रफीगंज: प्रमोद कुमार सिंह
- बेलागंज: मनोरमा देवी
- नवादा: विभा देवी
- झाझा: दामोदर रावत
- चकाई: सुमित कुमार सिंह

