होम = State = बिहार = बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, पटना में तेज हवा के चलते टूटा रावण का सिर

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, पटना में तेज हवा के चलते टूटा रावण का सिर

by | Oct 2, 2025 | बिहार

Ravan Dhan : बिहार में आज की जिलों में सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम खराब के चलते पटना के गांधी में रावण वध से पहले ही रावण का पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। रावण दहन से पहले उसका सिर टूट कर झुक गया।

बताते चले कि पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी हो रही थी। इसी बीच आसमान में काले बादल घिर आए और देखते ही देखते भारी बारिश शुरू हो गई। आतिशबाजी से लैस रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह से भींग गए।

दूसरी ओर, सुपौल में मौसम ने आयोजन को चुनौती दी है। सुपौल स्थित गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश ने कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न कर दी।

रावण और मेघनाथ के पुतले को हाइड्रा मशीन की मदद से खड़ा किया जा रहा था कि तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए पुतलों को प्लास्टिक से ढंकना पड़ा ताकि वे खराब न हों।

हालांकि, पूजा समिति के सदस्यों का उत्साह बरकरार रहा। समिति के सदस्य ललन चौधरी ने कहा, “बारिश हो या तूफान, रावण तो हर हाल में जलेगा, चाहे जैसे भी जले।” स्थानीय लोग भी बारिश के बावजूद गांधी मैदान में कार्यक्रम देखने के लिए जमा रहे।

Tags : Ravan Dhan