होम = State = बिहार = बिहार के इस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बड़ी अपील , गुटखे पर प्रतिबंध लगाने को लिखा पत्र

बिहार के इस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की बड़ी अपील , गुटखे पर प्रतिबंध लगाने को लिखा पत्र

by | Sep 3, 2025 | बिहार

Pappu Yadav :  बिहार के चर्चित नेता और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुटखा और चबाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुटखा और तंबाकू का सेवन समाज के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है, जिसने खासकर गरीब और श्रमिक वर्ग की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है.

देशभर में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह

सांसद ने पत्र में लिखा है कि छोटे-छोटे पैकेट में बिकने वाला यह जहर लाखों परिवारों को मौत और तबाही की ओर धकेल रहा है. उनका कहना है कि रिक्शा चालक, मजदूर, खेतिहर किसान, दिहाड़ी मजदूर और फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले लोग तंबाकू सेवन के सबसे बड़े शिकार बनते हैं. पप्पू यादव ने आगे लिखा कि ये तबका पहले से ही गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में गुटखा और तंबाकू उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सख्त कदम उठाने और देशभर में इन उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है.

पत्र में क्या लिखा है

Image

Image