Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची पर मोहर लगा दी है। दिल्ली में हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 25 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर सिटिंग विधायकों को पार्टी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारेगी।
कांग्रेस की यह बैठक 8 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी, जिसमें लगभग 60 सीटों पर चर्चा की गई। इन पर गहन विचार-विमर्श के बाद 25 उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप में तय किए गए। सीट शेयरिंग और अन्य औपचारिकताओं के कारण अभी यह सूची आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है।
संभावित उम्मीदवारों की सूची
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता भी चुनावी मैदान में होंगे।
कुछ प्रमुख संभावित उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
- कुटुंबा सीट: राजेश राम (मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष)
- कदवा: शकील अहमद ख़ान (नेता विधायक दल)
- किशनगंज: इज़हारुल हुसैन
- मनिहारी: मनोहर प्रसाद सिंह
- मुजफ्फरपुर: विजेंद्र चौधरी
- करहगर: संतोष मिश्रा
- औरंगाबाद: आनंद शंकर सिंह
- बेगूसराय: अमिता भूषण
- बछवाड़ा: ग़रीब दास
- रीगा: अमित कुमार टुन्ना
- रोसड़ा: बीके रवि
- वारिसलीगंज: सतीश कुमार
- चेनारी: मंगल राम
सूची में कई मौजूदा विधायक शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने अपनी रणनीति और अनुभव को ध्यान में रखते हुए फिर से मौका देने का फैसला किया है।
सीट शेयरिंग और औपचारिक ऐलान
कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले हफ़्ते सोमवार तक जारी होने की संभावना है। पार्टी ने यह लिस्ट सीट शेयरिंग के औपचारिक ऐलान से पहले सुरक्षित रखी है। सूत्रों के मुताबिक, पटना में जल्द ही सीट शेयरिंग का औपचारिक एलान किया जाएगा और उसके बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जनता के सामने पेश करेगी।
विश्लेषकों का मानना है कि यह लिस्ट कांग्रेस की चुनावी रणनीति और भरोसेमंद उम्मीदवारों पर जोर दिखाती है। वहीं, पार्टी की तैयारी से यह संकेत भी मिलता है कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें : Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल के करीब, तेजस्वी होंगे ‘मुख्यमंत्री चेहरा’

