होम = State = बिहार = उम्मीदवारों के खर्च पर सख्त निगरानी, तय हुए चाय से लेकर होटल रूम के रेट

उम्मीदवारों के खर्च पर सख्त निगरानी, तय हुए चाय से लेकर होटल रूम के रेट

Bihar Election 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए बांका जिला प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब उम्मीदवारों के हर छोटे-बड़े चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा रखा जाएगा। प्रशासन ने प्रचार से जुड़ी वस्तुओं, खानपान, होटल और वाहन किराये तक के दाम तय कर दिए हैं। यह सभी दरें GST सहित होंगी और हर खरीद पर बिल देना अनिवार्य होगा।

होटल और भोजन के तय रेट

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार अब उम्मीदवारों को होटल में ठहरने या भोजन कराने के लिए निर्धारित दरों का ही भुगतान करना होगा।

  • होटल कमरे (नॉन-एसी से डिलक्स तक): ₹1000 से ₹2500 प्रति दिन
  • भोजन (शाकाहारी/मांसाहारी): ₹100 से ₹200 प्रति प्लेट
  • स्नैक्स जैसे समोसा, लिट्टी, कचौड़ी: ₹10 प्रति पीस
  • रसगुल्ला (छोटा-बड़ा): ₹10 से ₹15 प्रति पीस
  • चाय (साधारण/स्पेशल): ₹10 से ₹15 प्रति कप
  • कॉफी: ₹20 प्रति कप
  • बोतलबंद पानी: ₹15 प्रति लीटर
  • पान: ₹10 प्रति पान

स्टेशनरी सामग्री पर भी निगरानी

चुनावी कार्यो में इस्तेमाल होने वाले स्टेशनरी सामान के भी रेट तय कर दिए गए हैं।

  • कागज (जिस्ता): ₹25
  • कार्बन पेपर: ₹140
  • कंप्यूटर पेपर: ₹210
  • स्टेपलर पिन: ₹12 प्रति पैकेट
  • छेदक (पंच मशीन): ₹120 प्रति पीस

ये भी पढ़ेBihar Election 2025 : पैसों के खेल पर प्रशासन की पैनी नजर, 20 एजेंसियां और दर्जनों टीमें सक्रिय

वाहन किराया दरें भी फिक्स

चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की दरें भी प्रशासन ने स्पष्ट कर दी हैं, ताकि परिवहन खर्च का सही आकलन किया जा सके।

  • बोलेरो/सूमो/मार्शल (नॉन एसी): ₹1000 प्रति दिन
  • एसी बोलेरो/सूमो: ₹1200 प्रति दिन
  • जाइलो/स्कार्पियो/क्वालिस: ₹1600 प्रति दिन
  • इनोवा/सफारी (एसी): ₹1800 प्रति दिन
  • पजेरो/फॉर्च्यूनर/लग्जरी कारें: ₹2500 प्रति दिन
  • बस (50 सीटर): ₹2900 प्रति दिन
  • बस (40 सीटर): ₹2600 प्रति दिन
  • ट्रैक्टर: ₹800 प्रति दिन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, यह कदम चुनावी  (Bihar Election 2025) खर्च की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। तय दरों से अधिक खर्च करने या बिना बिल भुगतान करने पर उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि “अब चाय से लेकर रसगुल्ला तक के खर्च का हिसाब रहेगा,” ताकि किसी भी उम्मीदवार को व्यय सीमा से अधिक खर्च करने का मौका न मिले।

बंगाल