होम = State = बिहार = “…हम सदन में होते तो बुखार छुड़ा देते”, सम्राट चौधरी की लालू यादव पर टिप्पणी से भड़के तेज प्रताप

“…हम सदन में होते तो बुखार छुड़ा देते”, सम्राट चौधरी की लालू यादव पर टिप्पणी से भड़के तेज प्रताप

by | Jul 24, 2025 | बिहार

Bihar Politics: बिहार में वोटर लिस्ट की समीक्षा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर मचा घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है।यही वजह है कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधानसभा का माहौल भी गरमाया हुआ है। गुरुवार को सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की तल्खी उस समय देखने को मिली जब राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी का निशाना

इस दौरान सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना (Bihar Politics) साधते हुए कहा कि जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा। इतना सुनते ही तेजस्वी आगबबूला हो गए और पलटवार करते हुए कहा कि ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीले हो जाओगे।

SIR पर चर्चा के बीच हाथापाई की नौबत

वहीं, इससे पहले SIR पर चर्चा के बीच दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। माहौल ज्यादा गरम होते देख मार्शल को बीच में आना पड़ा। इस दौरान बीजेपी विधायक संजय कुमार ने माइक तोड़ दिया। दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संजय कुमार पर गाली देने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा, बीजेपी के गुंडों ने मुझे, मेरे माता-पिता और बहन को गालियां दीं।

यह भी पढ़ें: “आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं चलेगा”, ब्रिटेन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

विधानसभा में हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, विधानसभा में मेरे भाषण (Bihar Politics) के दौरान राज्य के डिप्टी सीएम, मंत्री,विधायक बीच-बीच में बयान देते रहे। ये साबित हो गया कि एक डिप्टी बदजुबान है और दूसरा बड़बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब मेरे माता-पिता को गाली दी गई, तब भी मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी देखें: Bihar News: Pawan Singh लड़ने जा रहे विधानसभा चुनाव, किस पार्टी से खेलेंगे दांव !