Bihar Politics: लालू यादव के परिवार की कलह अब पूरे देश के सामने खुलकर आ गई है। इस पूरी कलह से जो सबसे ज्यादा भावुक हैं, वो रोहिणी की बातें हैं, जो उन्होंने खुलकर लोगों के सामने रखी हैं। पटना से दिल्ली पहुंची रोहिणी सबसे पहले अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के घर पहुंचीं। जहां उन्होंने अपनी बहन से लंबी बातचीत की और फिर निकलते वक्त उनका दर्द शब्दों में नहीं, बल्कि आंखों साफ नजर आया है।
उन्होंने ने कहा कि कल जब मुझे घर से निकल जाने को कहा गया तो मम्मी-पापा रो रहे थे। भगवान ने मुझे सौभाग्य दिया कि ऐसे माता-पिता मिले जो हर पल मेरे साथ खड़े रहे।
माता-पिता मेरे साथ हैं -रोहिणी आचार्य
रोहिणी से जब सवाल किया गया कि आप पर चप्पल किसने चलाया? तो उन्होंने कह कि चप्पल चलाने की बात पूछनी है तो जाकर इनक्वायरी कीजिए, तेजस्वी किसके सहारे हैं, जाकर रमीज से पूछिए, संजय यादव से पूछिए। मैंने सिर्फ सच बोला है, मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं। मेरी सास भी रो रही हैं, उन्हें मेरी चिंता है। भगवान ना करे किसी के घर मेरी जैसी बेटी हो जिसे सवाल पूछने की सज़ा मिले।
मेरी सास भी रो रही हैं – रोहिणी आचार्य
रोहिणी ने आगे कहा कि पिताजी मेरे साथ हमेशा हैं, कल मेरे माता पिता भी रो रहे थे। भगवान ने मुझे सोभाग्य दिया ऐसे माता पिता मिले, हर समय मेरा साथ दिये, भगवान ना करे आपके घर मे मेरे जैसी बहन बेटी हो, सारा बलिदान बेटी लोग दें, बेटी सवाल पूछे तो कहे आप ससुराल चली जाओ। मैंने सिर्फ… मेरे माता पिता साथ हैं। अब में अपने ससुराल जा रही हूं। मेरी सास भी कल से रो रही हैं। उनको मेरी चिंता हो रही है।
ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स दबंगो का महासंग्राम: बिहार की इन सीटों पर किसका चमकेगा बाहुबल, जाने पूरी खबर

