होम = State = बिहार = Bihar Politics: आरजेडी की हार के बाद लालू परिवार में कलह तेज, रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से तोड़ा नाता

Bihar Politics: आरजेडी की हार के बाद लालू परिवार में कलह तेज, रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से तोड़ा नाता

by | Nov 16, 2025 | बिहार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को करार हार मिलने के  बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया है। लालू परिवार का ये बिखराव हर किसी को दंग कर रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी एक कठिन दौर से निकल रही है। लेकिन पार्टी के साथ-साथ ये परिवार के लिए भी काफी मुश्किल समय है।

परिवार- पार्टी के लिए मुश्किल समय

अब पार्टी में ही नहीं बल्कि परिवार में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी  दोनों से ही नाता तोड़ लिया है। इसके साथ ही रोहिणी ने तेजस्वी यादव, संजय और रमीज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोहिणी ने किया ट्विट

हाल ही में रोहिणी ने ट्विट कर एक और बड़ा बयान दिया है।  रोहिणी ने दो ट्विट किए हैं, जिनमें उन्होंने लालू परिवार को लेकर कई बातें कही हैं। रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर कहा कि, “कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.. सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे”

आगे उन्होंने लिखा कि सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें.. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली.. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ओवैसी का दांव पड़ गया उलटा: दो हिंदू उम्मीदवारों ने डुबो दी AIMIM की नैया, पढ़िए पूरा मामला

आप सब मेरी जैसी गलती कभी ना करें- रोहिणी आचार्य

बता दें कि इसके पहले रोहिणी आचार्य ने ट्विट किया था जिसमें कहा था कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया। गंदी गालियाँ दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी – बहन पैदा ना हो”।

बंगाल