होम = State = Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव ‘कभी नहीं भूलूंगा’

Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव ‘कभी नहीं भूलूंगा’

by | Oct 14, 2025 | State, बिहार

Bihar News: BJP में हलचल, टिकट कटते ही बोले नंदकिशोर यादव ‘कभी नहीं भूलूंगा’बिहार में विधानसभा चुनाव लगभग करीब आ गए हैं। इसी को लेकर राज्य में सियासत भी हर रोज एक नया मोड़ ले रही है। बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें करीब 10 मौजूदा विधायकों का नाम दूर- दूर तक नहीं है यानी की उनकी टिकट काट दी गई है।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव कटा टिकट

टिकट कटने वालों में सबसे प्रमुख नामों में से एक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी हैं। बता दें कि इस बार के चुनाव में पटना साहिब विधानसभा सीट से बीजेपी ने नंदकिशोर यादव की टिकट काट कर, रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

‘मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं..’

बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं, इसके बाद भी बीजेपी ने इस बार के विधानसभा के चुनाव में उनका टिकट काट दिया है। वहीं पार्टी के इस फैसले पर नंदकिशोर यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के इस फैसले का सम्मान करते हैं।  आगे उन्होंने कहा कि, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत है और अभिनंदन है। पटना साहिब विधान सभा के लोगों ने मुझे लगातार 7 बार विजयी बनाया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।’

पीएम की मां की AI वीडियो के लिए की थी पैरवी

जानकारी के लिए बता दें कि नंद किशोर यादव की जगह बीजेपी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में  बीजेपी ने वकील रत्नेश कुशवाहा पर भरोसा जताया है और उन्हें ही इस बार टिकट दिया है। आपको याद दिला दें कि  कुशवाहा वही हैं जिनकी पैरवी के कारण पीएम मोदी की मां से जुड़े एक AI वीडियो को हटाने का निर्देश दिया गया था।

ये भी पढ़े: https://newsindia24x7.com/state/rahul-gandhi-shimla-rahul-gandhis-shimla-visit-shandil-and-vikramaditya-warmly-welcome-him-19975/

बंगाल