Bihar News : बिहार के दरभंगा में वोट अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी पर अपशब्द कहने वाले युवक को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दरभंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि राहुल और तेजस्वी की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ लोग पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे। इस घटना में शामिल शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शख्स कांग्रेस कार्यकर्ता लग रहा है। उसने कांग्रेस पार्टी का स्कार्फ गले में पहना हुआ है।
दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन को जनता द्वारा ‘‘दंडित” किया जाएगा।
अमित शाह ने जताई कड़ी नाराजगी
अमित शाह ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इसके जरिए नाराजगी भी जाहिर की थी। अमित शाह ने पोस्ट के जरिए कहा, ”बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।”
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र बयान, भाजपा ने किया कड़ा विरोध

