Bihar News :चुनाव आयोग ने बिहार (Bihar) के 15 और गैर-मान्यता प्राप्त दलों पर शिकंजा कसा है। इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले 17 दलों को सूची से हटाया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन दलों को भी हटाया जा सकता है।
इससे पहले 17 दलों को हटाया
इससे पहले, बिहार के 17 राजनीतिक दलों को आयोग की सूची से हटा दिया गया था और उन्हें दी जा रही सभी सुविधाएं वापस ले ली गई थीं।
सीईओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अगर ये राजनीतिक दल संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उन्हें सूची से हटाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे दलों को कारण बताओ नोटिस भेजकर सुनवाई करे और अंतिम रिपोर्ट आयोग को सौंपे।
आयोग के अनुसार ऐसे दलों की संख्या उत्तर प्रदेश में 121, महाराष्ट्र में 44, दिल्ली में 41, बिहार में 15, झारखंड में पांच, पश्चिम बंगाल में 12 और बाकी अन्य राज्यों में हैं। आयोग का कहना है कि इस कदम से फर्जी या निष्क्रिय दलों के पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़े : दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

