Bihar News : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में प्रस्तावित उपचुनावों की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की। आयोग ने कुल 425 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनमें 287 IAS, 58 IPS और 80 अन्य केंद्रीय सेवा अधिकारी शामिल हैं।
इस सूची में राजस्थान के 15 IAS और 3 IPS अधिकारी भी शामिल हैं। राजस्थान के अधिकारियों में हाल ही में APO बनी IAS अर्चना सिंह भी शामिल हैं।
अधिकारी की जिम्मेदारियां
चुनाव आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनावी नियमों, कानूनों और आयोग की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करें। इसके अलावा, उन्हें अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदाता सुगमता से अपने मतदान का अधिकार निभा सकें। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।
राजस्थान से नियुक्त अधिकारी
IAS अधिकारी : देबाशीष पृष्टी, मंजू राजपाल, अम्बरीश कुमार, आरूषी ए. मलिक, जोगाराम, रोहित गुप्ता, शुचि त्यागी, अर्चना सिंह, राजन विशाल, मनीषा अरोड़ा, एम.एल. चौहान, पुष्पा सत्यानी, रश्मि शर्मा, आशीष मोदी, बचनेश कुमार अग्रवाल।
IPS अधिकारी :राघवेन्द्र सुहासा, शरद कविराज, अजयपाल लांबा।
ये भी पढ़े – Bihar Election 2025 : दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, आज करेंगे अहम बैठक
चुनाव आयोग (Bihar News) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हों और सभी मतदाता निर्बाध तरीके से अपने मत का प्रयोग कर सकें।

