होम = State = बिहार = Bihar  Elections : प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर वार,  सरकारी नौकरी नहीं दी तो इस्तीफा देंगे?

Bihar  Elections : प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर वार,  सरकारी नौकरी नहीं दी तो इस्तीफा देंगे?

by | Oct 29, 2025 | बिहार

Bihar  Elections :  बिहार विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जनता को लुभाने के लिए सभी दल एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। चाहें महागठबंधन हो या NDA हर कोई एक दूसरे से खुद को आगे बता  रहा है। इस पूरे सियासी संग्राम में प्रशांत किशोर पर अपनी पार्टी का बोलबाला बता रहे है, साथ ही दोनों ही दलों को खुलकर चुनौती दे रहे हैं।

तेजस्वी ने किए कई दावे

हाल ही में राजद नेता तेजस्वी यादव ने वादा किया है जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने उनपर हमला बोला है। बता दें कि तेजस्वी ने वादा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

तो तेजस्वी के इस बयान को लेकर ही चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमल बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव बोलें कि हर घर सरकारी नौकरी नहीं दी तो 20 माह बाद इस्तीफा दे देंगे?

प्रशांत किशोर ने आरजेडी को बताया एक्सपायरी दवा

प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी एक्सपायरी दवा है, जिससे 15 साल में कोई इलाज नहीं हुआ। उल्टा अपहरण-रंगदारी से बिहार बर्बाद हो गया। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हमारी लड़ाई एनडीए से है, क्योंकि सत्ता में यही लोग हैं। नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार है। अगर इनको हटाना है तो हटाइए, जनता तय करे कि बिहार में जंगलराज को वापस लाना है या जन सुराज का समर्थन कर नई व्यवस्था बनानी है।

आरजेडी पर जमकर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र है, सबको आजादी है, अगर फिर से आरजेडी को वोट दीजिएगा तो अपहरण-रंगदारी के लिए तैयार रहिए, शेर बूढ़ा हो जाएगा तो मांस ही खाएगा दूध नहीं पिएगा।

बिहार छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है- प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने पूरा बिहार लूटा और जानवर का भी चारा खा गए। अपने शासन में पांच लाख नौकरी भी नहीं दी। लालटेन का जमाना खत्म हुआ अब लोगों को स्कूल का बस्ता चाहिए।

ये भी पढ़ें: http://अमित शाह का बड़ा ऐलान : दरभंगा में 500 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला भव्य ‘सांस्कृतिक म्यूजियम’

प्रशांत किशोर ने कहा कि 14 तारीख को जन सुराज की व्यवस्था बनी तो अब छठ में जो बच्चे बिहार आए हैं उन्हें वापस नहीं जाना पड़ेगा, इसलिए अपने बच्चों की पीठ से मजदूरी का बस्ता हटाना है तो जन सुराज के बस्ता छाप पर वोट करें।

बंगाल