Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनितीक दलों के बीच जुबानी तलवारें खींच गई हैं। चाहें NDA का नेता हो या महागठबंधन का, हर कोई एक दूसरे पर वार-वार करता जा रहा है। बीते रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में स्थानीय मछुआरों को साथ तालाब से मछलियां पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने के लिए राहुल गांधी के हाथों जाल नजर आया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रथा में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार नजर आए।
राहुल गांधी ने पकड़ी मछली
राहुल गांधी का मछली पकड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच बीजेपी सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने जितनी मछलियां पकड़ी हैं, उससे कम उन्हें वोट मिलेंगे।
बता दें कि बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ‘कल जब वह आए थे तो उन्होंने जितनी मछलियां पकड़ी थीं, उन्हें उससे भी कम वोट मिलेंगे, ठीक है, कम से कम उनकी तैराकी की शैली अच्छी थी। हम वहां वोट पकड़ रहे हैं और वह मछलियां पकड़ने में व्यस्त हैं।
NDA की बिहार में ऐतिहासिक जीत होगी – रवि किशन
गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बिहार चुनाव में NDA की भारी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं देख सकता हूं कि हम अब तक की सबसे अधिक सीटें जीतेंगे। हम ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे।
रवि किशन की शाहनवाज हुसैन ने की तारीफ
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें सुपरस्टार बनाया और अब वह लोगों को सुपरस्टार सीएम दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हुसैन ने कहा, ‘रवि जी सही कह रहे हैं। बिहार के लोग उन्हें बिहारी मानते हैं। बिहारियों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया और वह सुपरस्टार मुख्यमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
हम मछुआरा समुदाय के साथ खड़े हैं – राहुल गांधी
वहीं बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह राज्य के मछुआरों के अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ बिहार के बेगूसराय में मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उनका काम जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं।
ये भी पढ़ें:SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध
हालांकि, हर परिस्थिति में उनकी कड़ी मेहनत, लगन और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है. बिहार की नदियां, नहरें और तालाब तथा उनमें रहने वाले मछुआरे राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं. मैं उनके अधिकार और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं.’

