Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान लगभग पास आ गया है। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव की कम शिक्षा को अन्य दल खूब हमले कर रहे हैं। एनडीए के तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव को शिक्षा की वजह से निशाने पर ले ही रखा है। लेकिन इसके अलावा अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेजस्वी पर हमला बोला है।
प्रशांत किशोर ने शुरू किया तेजस्वी पर सवाल
दरअसल AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव को स्पेलिंग टेस्ट कराने की चुनौती दे दी है। हालांकि इससे पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी तेजस्वी की शिक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत में तेजस्वी की शिक्षा को लेकर सवाल उठने लगे।
प्रशांत किशोर कई इंटरव्यू में कहते नजर आए हैं कि बिना फॉर्मल शिक्षा के कोई राजनेता बन सकता है। किसी का फैमिली बैकग्राउंड क्या है, उसके पास बचपन में क्या संसाधन रहे होंगे, उसके आधार फॉर्मल शिक्षा तय होती है। लेकिन तेजसवी यादव का मामला इसलिए चिंताजनक है क्योंकि उनके पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि माता-पिता सीएम रहने के बाद भी तेजस्वी वह 10वीं तक की पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। इससे पता चलता है कि उनके परिवार में शिक्षा को लेकर कैसी सोच है। प्रशांत किशोर ने ये भी सवाल खड़े किए कि जो इंसान खुद मैट्रिक तक नहीं पढ़ पाया वह बिहार और वहां के लोगों की शिक्षा की बात क्या ही करेगा।
इसके अलावा जेडीयू और एलजेपी (आर) के भी कई नेताओं ने तेजस्वी यादव और उनकी शिक्षा पर कई सवाल उठाए हैं। वहीं प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की तारीफ भी की है, पीके का कहना है कि तेजस्वी ईमानदारी से अपनी कम शिक्षा की बात को स्वीकार करते हैं। कम से कम वो फर्जी डिग्री नहीं लगाते हैं।
ओवैसी ने तेजस्वी को किया चैलेंज
हाल ही में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बिहार चुनाव को लेकर किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने तेजस्वी को चैलेंज करते हुए कहा कि ‘बाबू एक्स्ट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिखकर बता दो।’ बता दें कि ओवैसी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि बीते कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने AIMIM के लिए एक्स्ट्रीमिस्ट प्रयोग कर दिया था।
ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध
इसी को लेकप असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘एक पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि उन्होंने ओवैसी के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया। तेजस्वी ने कहा कि ओवैसी एक एक्स्ट्रीमिस्ट, एक कट्टरपंथी, एक आतंकवादी है। मैं तेजस्वी से पूछता हूं, ‘बाबू एक्स्ट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिख के बताओ’। वह मुझे एक्स्ट्रीमिस्ट कहते हैं क्योंकि मैं अपने धर्म का गर्व से पालन करता हूं, इस तरह से ओवैसी मंच से खूब गरजे।

