Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने अपना डेरा बिहार में डाल लिया है। NDA हो या महागठबंधन दोनों ही दलों के फायर ब्रांड नेता बिहार में नजर आ रहें। आज बिहार का दिन नेताओं से भरा रहा। कभी अमित शाह, तो कभी सीएम योगी और अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार के चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशीयों के प्रचार-प्रसार के लिए आ गए हैं।
लालू-तेजस्वी पर बोला हमला
बिहार के चुनावी रण में आते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागठबंधन और तमाम विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।
हमारी सेना ने आतंकियों को गिनती से ज्यादा मारा- राजनाथ सिंह
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और पाकिस्तान पर कड़ा रुख दिखाते हुए कई बड़ी बातें की कहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने आतंकियों को गिनती से ज्यादा मारा, लेकिन एक भी पाकिस्तानी निर्दोष की जान नहीं ली। हमारी सरकार जात-पात नहीं, बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: राहुल बोले- ‘मोदी जी वोट के लिए स्टेज पर डांस भी करेंगे’, BJP का पलटवार कहा- ‘लोकल गुंडे..’
‘’लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज था’’
आगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को जंगलराज था और तेजस्वी यादव के ‘हर घर नौकरी’ वाले वादा भी खोखला है। आगे राजद पर तंज कसते हुए राजनाथ ने कहा कि दो करोड़ अस्सी लाख लोगों को नौकरी देना संभव नहीं है। जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। हमारी सरकार भले हर घर नौकरी न दे पाए, लेकिन हर घर को काम और रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगी।

