होम = State = बिहार = Bihar Election : सीवान पहुंचे CM योगी, विपक्ष को लिया आड़े-हाथों, कही कई बड़ी बातें

Bihar Election : सीवान पहुंचे CM योगी, विपक्ष को लिया आड़े-हाथों, कही कई बड़ी बातें

by | Oct 29, 2025 | बिहार

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल तेज हो गई है, इसके साथ ही राज्य में चुनावी सभाएं भी भरपूर हो रही हैं, चाहें NDA हो या महागठबंधन हर कोई जनता को साधने की पूरी कोशिश कर रहा है। पहले चरण के मतदान नजदीक आ गया है, जिसको लेकर सभी दलो में हलचल काफी तेज हो गई है।

बिहार की सियासी बायार हुई तेज

सभी पार्टियों के दिग्गज नेता इन दिनों बिहार में नजर आ रहे हैं, और अपने प्रत्याक्षियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही दूसरे दलों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार पहुंचे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीवान में एक जनसभा को संबोधित किया, साथ ही सीएम योगी ने राजद और उनके तमाम दलों को आड़े हाथों लिया। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत में ऊबाल आ गया है साथ ही चारों तरफ सीएम योगी के बयानों की बात हो रही है। योगी की इस रैली के बाद बीजेपी के लोगों में भी काफी जोश नजर आ रहा है।

 सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

बता दें कि सीवान पहुंचकर सीएम योगी ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी, और कहा कि यह वही आरजेडी है जिसने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया। उन्होंने कहा कि राजद अपराधियों को ही टिकट दे रही है और अपराध को बढ़ावा दे रही है।

इतना ही नहीं सीएम योगी ने आगे कहा कि बिहार में ‘डबल इंजन’ सरकार अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करती। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी सहयोगियों ने बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी को रोकने का फैसला किया है। इसके साथ ही लोगों से अपील करते हुए योगी ने कहा कि बिहार में माफिया राज को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय ताकतों को जड़ से खत्म कर दें।

समर्थकों ने लगाए योगी के नारे

सीएम योगी जैसे ही मंच पर आए तो समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। समर्थकों का कहना था कि बुलडोजर “इंसाफ की पहचान” है, इससे न्याय का संदेश जाता है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि बीजेपी और जदयू की डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी से काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘मोंथा’ तूफ़ान का कहर: आंध्र पार कर ओडिशा की ओर, 15 जिलों में असर

आगे कहा कि राज्य में रोजगार और नौकरी के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही 500 साल पुराने राम मंदिर विवाद को सुलझाने का श्रेय भी उन्होंने अपनी सरकार को दिया।योगी ने राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा, “राजद का जंगलराज वापस मत आने दीजिए। जिनका नाम वैसा, उनका काम भी वैसा ही है।”

बंगाल