होम = State = बिहार = Bihar Election 2025: ‘छठ बनाम हैलोवीन’ पर सियासी जंग! मोदी-शाह का लालू परिवार पर वार

Bihar Election 2025: ‘छठ बनाम हैलोवीन’ पर सियासी जंग! मोदी-शाह का लालू परिवार पर वार

by | Nov 3, 2025 | बिहार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल एक नया रंग ले चुका है। अब सियासी पलटवार के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक चीजों ने भी एंट्री ले ही है। 3 नवंबर यानी की सोमवार को पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन पर हिंदू आस्था के त्योहारों के “अपमान” करने का आरोप लगाया ।

लालू परिवार के “हैलोवीन” उत्सव पर बीजेपी ने साधा निशाना

लालू प्रसाद यादव के परिवार में मनाए गए “हैलोवीन” उत्सव को निशाने पर लेते हुए बीजेपी ने उनपर जमकर हमला बोला है। इतना ही नहीं बीजेपी के कई नेताओं ने इसे भारतीय परंपराओं के खिलाफ भी बताया है। वहीं अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने “छठी मइया का अपमान” किया है। वहीं, पीएम मोदी ने विपक्ष पर “राम मंदिर का विरोध” और “घुसपैठियों को बचाने” का आरोप लगाया।

‘हैलोवीन सेलिब्रेशन’ पर राजनीतिक विवाद

दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनका परिवार हैलोवीन मना रहा था। बस इसी के बाद लालू परिवार का ‘हैलोवीन सेलिब्रेशन’ राजनीतिक विवाद में बदल गया।

जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें नजर आ रहा था कि लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं, और बच्चों ने हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहनी हुई है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर बोला हमला

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने वीडियो को हाथों-हाथ लेते हुए कहा कि लालू यादव वही नेता हैं जिन्होंने पहले कुंभ मेले को “फालतू” कहा था और अब “विदेशी त्योहार” मना रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी किसान मोर्चा ने (X) पर लिखा – “बिहार के लोगों, मत भूलिए! यही लालू यादव हैं जिन्होंने आस्था और अध्यात्म के महापर्व कुंभ को ‘फालतू’ कहा था, और अब हैलोवीन का जश्न मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 : राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव के साथ करेंगे संयुक्त रैली, दिखेगा विपक्षी गठबंधन का दम

पीएम मोदी ने भी चुनावी सभाओं में विपक्ष पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता न तो छठ पूजा का सम्मान करते हैं, न ही राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हैं। मोदी ने कहा – ये वही लोग हैं जो हर बार घुसपैठियों को बचाने के लिए कूद पड़ते हैं। इनकी राजनीति देश की सुरक्षा से समझौता करती है।

बंगाल