होम = State = बिहार = Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले जन सुराज का बड़ा कदम, 9 अक्टूबर को जारी होगी पहली प्रत्याशी सूची

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव से पहले जन सुराज का बड़ा कदम, 9 अक्टूबर को जारी होगी पहली प्रत्याशी सूची

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं। निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है और इसी बीच राज्य की नई राजनीतिक ताकत जन सुराज पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की तारीख तय कर दी है।

9 अक्टूबर को आएगी पहली लिस्ट

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार को बताया कि पार्टी 9 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। और इस सूची में कम से कम 100 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।

क्यों कर रही है पार्टी जल्दी ऐलान?

उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह बिहार में किसी भी अन्य दल से पहले अपने उम्मीदवार के नाम घोषित करेगी। हालांकि, तकनीकी कारणों से इसमें थोड़ी देरी हुई है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि हमारे उम्मीदवारों को अपने क्षेत्रों में प्रचार और जनसंपर्क के लिए पर्याप्त समय मिल सके।”

नई पार्टी, नई रणनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि जन सुराज एक नई पार्टी है, और जनता के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच संगठन की पकड़ मज़बूत करने और हर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को जमीन पर जल्दी उतारा जाएगा।

ये भी पढ़ेBihar : पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

बिहार (Bihar Election 2025) में जैसे-जैसे चुनाव की घोषणा करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ही रणनीति तय करने में जुटे हैं, वहीं जन सुराज पार्टी अपने पहले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

बंगाल