होम = State = बिहार = Bihar Election 2025: धनबल पर EC की सख्ती, 3 दिन में 33.97 करोड़ जब्त; खर्च पर कड़ी निगरानी

Bihar Election 2025: धनबल पर EC की सख्ती, 3 दिन में 33.97 करोड़ जब्त; खर्च पर कड़ी निगरानी

by | Oct 15, 2025 | बिहार

Bihar Election 2025: धनबल पर EC की सख्ती, 3 दिन में 33.97 करोड़ जब्त; खर्च पर कड़ी निगरानी बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मतदाताओं को प्रभावित करने और पैसों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यय पर्यवेक्षकों (Expenditure Observers) की तैनाती की गई है, जो उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे।

आयोग की कड़ी निगरानी

जैसा की बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे और हर निर्वाचन क्षेत्र में उड़न दस्ते (Flying Squad), निगरानी दल और वीडियो निगरानी टीमें सक्रिय रहेंगी। इन टीमों का मकसद चुनाव के दौरान धनबल, मुफ्तखोरी, नशीले पदार्थों और शराब के उपयोग पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मतदाताओं को लालच देने के मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

करोड़ों रुपये की हुई जब्ती

आयोग के मुताबिक, चुनाव की घोषणा के बाद अब तक 33.97 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य मुफ्त सामान जब्त किए जा चुके हैं, जो मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे। व्यय पर्यवेक्षकों को पहले ही उनके-उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भेज दिया गया है, जहां वे स्थानीय अधिकारियों से समन्वय बनाकर निगरानी की प्रक्रिया को सख्ती से लागू कर रहे हैं।

वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा और जेडीयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 सीटों पर, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़े: Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस ने गृह मंत्री पर बोला हमला, ‘राइजिंग क्राइम’ इन राजस्थान पर पूछे सवाल

चुनावी टकराव

NDA का मुकाबला इस बार RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले India Block से होगा, जिसमें Congress, CPI, CPM और दीपांकर भट्टाचार्य की CPI (ML) भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी Jan Suraj पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है। कुल मिलाकर, बिहार का चुनावी संग्राम इस बार न केवल सियासी रूप से गर्म रहने वाला है, बल्कि आयोग की सख्ती के चलते पारदर्शिता की परीक्षा भी होगी।

बंगाल