होम = State = बिहार = सीट बंटवारे पर चिराग की नाराज़गी खत्म, बोले – ‘PM मोदी हैं तो सम्मान तय है’

सीट बंटवारे पर चिराग की नाराज़गी खत्म, बोले – ‘PM मोदी हैं तो सम्मान तय है’

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। राज्य में NDA घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

चिराग से फिर मुलाकात की

नई दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से एक बार फिर मुलाकात की। इस बैठक को लेकर सियासी गलियारों में खासा हलचल देखने को मिली।

सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा सकारात्मक माहौल

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने बताया कि NDA में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा सकारात्मक माहौल में हो रही है और सभी मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सीटों, उम्मीदवारों और चुनाव प्रचार से जुड़े हर पहलू पर सहमति बनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

PM मोदी के होने से सम्मान की चिंता नहीं

जब उनसे उनके पहले के नाराज़गी भरे रुख को लेकर सवाल किया गया, तो चिराग (Bihar Election 2025 ) ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें अपने सम्मान की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि जब पीएम मोदी साथ हो, तो सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित होती है।

ये भी पढ़ेभोजपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

एलजेपी प्रमुख ने यह भी कहा कि सीटों को लेकर अंतिम निर्णय जल्द ही सामने आ जाएगा और गठबंधन के भीतर सबकुछ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बंगाल