Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संभावित प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस सूची में 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने इन सीटों पर आंतरिक सर्वे और संगठनात्मक समीकरणों के आधार पर नामों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।
हालांकि, भाजपा ने अभी तक इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। इसके बावजूद, सियासी गलियारों में यह सूची चर्चा का विषय बनी हुई है।
नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के कई मौजूदा विधायक और मंत्री इस सूची में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका देने का फैसला किया है। कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। कई वर्तमान विधायकों ने बताया कि वे पूरी तैयारी में हैं और औपचारिक घोषणा होते ही नामांकन दाखिल कर देंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि NDA में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ सीटों को लेकर पहले मतभेद थे, लेकिन अब स्थिति सकारात्मक है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी कहा है कि “NDA में सबकुछ पॉजिटिव है, लगभग सभी बातें तय हो चुकी हैं।”
ये भी पढ़े – क्या ये 44 सीटों की रणनीति बदल देगी बिहार की राजनीति? RJD ने इन उम्मीदवारों पर लगाई मुहर !
भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची
- पारू – अशोक कुमार सिंह
- बरौली – रामप्रवेश राय
- गोपालगंज – कुसुम देवी
- गोरियाकोठी – देवेंद्रकांत सिंह
- अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू
- हाजीपुर – अवधेश सिंह
- रोसड़ा (SC) – वीरेन्द्र पासवान
- बेगूसराय – कुंदन सिंह
- बिहपुर – कुमार शैलेन्द्र
- कटोरिया (ST) – निक्की हेम्ब्रम
- बिहारशरीफ – सुनील कुमार
- बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचोल
- झंझारपुर – नीतिश मिश्र
- छातापुर – नीरज कुमार सिंह
- फारबिसगंज – विद्याशागर केसरी
- बनमनखी (SC) – कृष्ण कुमार ऋषि
- पूर्णिया – विजय खेमका
- कटिहार – तारकिशोर प्रसाद
- प्राणपुर – निशा सिंह
- सहरसा – आलोक रंजन झा
- दरभंगा – संजय सरावगी
- केवटी – मुरारी मोहन झा
- जाले – जीवेश कुमार
- औराई – रामसूरत राय
- कुड़नी – केदार प्रसाद गुप्ता
- बरूराज – अरुण कुमार सिंह
- लौरिया – विनय बिहारी
- चनपटिया – उमाकांत सिंह
- बेतिया – रेणु देवी
- हरिसिद्धि – कृष्ण नंदन पासवान
- बांकीपुर – नितिन नवीन
- पिपरा – श्याम बाबू प्रसाद यादव
- मधुबन – राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी – प्रमोद कुमार
- चिरैया – लालबाबू प्रसाद गुप्ता
- ढाका – पवन जायसवाल
- रीगा – मोतीलाल प्रसाद
- बथनाहा (SC) – अनिल राम
- परिहार – गायत्री देवी
- बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा
- खजौली – अरुण शंकर प्रसाद
अगर भाजपा की यह सूची आधिकारिक रूप से जारी होती है, तो यह साफ हो जाएगा कि पार्टी ने आगामी चुनाव में संगठन और पुराने अनुभव दोनों पर भरोसा जताने का फैसला किया है। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद एनडीए की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

