होम = State = बिहार = Bihar Election 2025 : पैसों के खेल पर प्रशासन की पैनी नजर, 20 एजेंसियां और दर्जनों टीमें सक्रिय

Bihar Election 2025 : पैसों के खेल पर प्रशासन की पैनी नजर, 20 एजेंसियां और दर्जनों टीमें सक्रिय

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। जिले में चुनाव खर्च की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM डॉ. त्यागराजन SM और SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बुधवार को निर्वाचन व्यय अनुश्रवण व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर जोर

बैठक में DM और SSP ने सभी संबंधित अधिकारियों, सभी निर्वाचन व्यय अनुश्रवण शाखा, प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और अन्य विभाग शामिल थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों से कहा गया कि वे चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करें।

20 एजेंसियां और कई विशेष टीमें निगरानी में

DM ने बताया कि करीब 20 एजेंसियां जिले में पैसों के लेनदेन पर लगातार नजर रख रही हैं। इसके साथ ही, 49 फ्लाइंग स्क्वायड (FS), 183 स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST), 42 वीडियो सर्विलांस टीम (VST) और 42 वीडियो व्यूइंग टीम (VVT) भी सक्रिय हैं। ये सभी टीमें प्रत्याशियों के खर्च पर सतत निगरानी रख रही हैं ताकि किसी भी तरह के अवैध व्यय या आचार संहिता उल्लंघन की तुरंत पहचान की जा सके।

हर टीम में सशस्त्र बल और वीडियोग्राफर तैनात

प्रशासन ने प्रत्येक फ्लाइंग स्क्वायड और SST में GPS युक्त वाहन, दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, एक वीडियोग्राफर और चार सशस्त्र बल के जवान तैनात किए हैं। इनका काम मतदान क्षेत्र में अवैध धन वितरण, मतदाताओं को डराने या प्रभावित करने की कोशिश, तथा आचार संहिता उल्लंघन जैसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करना है।

ये भी पढ़ेबिहार में मौसम का बदला मिजाज: गुलाबी ठंड की शुरुआत, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

आयोग के नियंत्रण में रहेंगे सभी अधिकारी

DM डॉ. त्यागराजन ने स्पष्ट किया कि चुनावी (Bihar Election 2025) अवधि के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के नियंत्रण व अनुशासनाधीन रहेंगे। प्रतिनियुक्ति की तारीख से लेकर परिणाम घोषित होने तक वे आयोग के अधिकारी माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी न केवल निष्पक्षता से कार्य करें, बल्कि जनता के बीच उनकी निष्पक्षता स्पष्ट रूप से दिखनी भी चाहिए।

बंगाल