होम = State = बिहार = बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच सभी 6 विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, खरगे और राहुल संग करेंगे बैठक

बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच सभी 6 विधायकों को बुलाया गया दिल्ली, खरगे और राहुल संग करेंगे बैठक

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और अटकलें हैं कि पार्टी के सभी 6 विधायक बगावत कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस क्राइसिस मैनेजमेंट की भूमिका में नज़र आ रही है। जानकारी के अनुसार, पार्टी के सभी 6 विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली बुलाया गया है और कांग्रेस दफ्तर में इनकी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी के साथ होगी।

मीटिंग में नहीं पहुंचे थे सभी 6 विधायक 

बिहार कांग्रेस ने इन विधायकों से बात करने की कोशिश की थी। जब प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी 6 विधायकों को बैठकों में बुलाया तो ये लोग नहीं पहुंचे। तब से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि सभी विधायक बगावत कर सकते हैं। ऐसे में अब केंद्रीय आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

एनडीए के बयानों ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए ने अपने बयानों से कांग्रेस की टेंशन और बढ़ा दी है। एनडीए का दावा है कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक उनके संपर्क में हैं और कांग्रेस छोड़कर जेडीयू या बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इस बीच कांग्रेस नेतृत्व ने इन विधायकों को दिल्ली बुला लिया है, ताकि पार्टी में टूट की कोशिश को रोका जा सके।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ी थी

पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजद संग गठबंधन में चुनाव लड़ा था और 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, पार्टी का पिछले विधानसभा चुनाव से भी खराब प्रदर्शन रहा और 2025 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई थी।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य मानने से किया इनकार, जारी नोटिस में 24 घंटे में मांगा जवाब

बंगाल