होम = State = बिहार = Bihar : पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bihar : पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

by | Oct 3, 2025 | बिहार

Bihar News : शुक्रवार सुबह (03 अक्टूबर, 2025) बिहार के पूर्णिया जिले में कटिहार-जोगबनी रेलखंड के कसबा गुमटी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में पांच लोग आ गए, जिसमें चार की मौत हो गई और एक लड़के की हालत गंभीर है।

4 युवकों की मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि सभी युवक दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब ट्रेन जोगबनी से दानापुर की ओर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां एक और की मौत हो गई। गंभीर घायल को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

घायल लड़के की पहचान

खबर लिखे जाने तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। घायल लड़के ने बताया कि वे सभी जानकीनगर भांगहा के रहने वाले हैं और मखानाफोड़ी का काम करते हैं। वह आगे ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया क्योंकि बार-बार बेहोश हो रहा था।

रेलवे पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया में तैनात रेलवे मैनेजर मुन्ना कुमार ने हादसे की पुष्टि की। रेलवे पुलिस मौके पर कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है। हादसे ने क्षेत्र में सुरक्षा और रेल सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है।

बता दें कि इस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया था। जोगबनी और दानापुर के बीच नियमित परिचालन अब शुरू हो चुका था। यह हादसा ट्रेन परिचालन के कुछ ही सप्ताह बाद हुआ है।

Tags : bihar news

बंगाल