Bhutan PM India Visit : भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। अपने पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ 3-6 सितंबर 2025 तक भारत दौरे पर हैं। दोनों नेता बिहार के राजगीर में शाही भूटान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। यह मंदिर भारत और भूटान के बीच साझा बौद्ध धर्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
यहां लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से रायल भूटानी बौद्ध मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस भव्य मंदिर का उद्घाटन चार सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।
भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे। उनके स्वागत के लिए विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रबंधन और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। यह यात्रा भारत-भूटान के सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सशक्त बनाने में सहायक होगी। नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान और मित्रता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहेगा, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।
बता दें कि पीएम टोबगे 5 सितंबर 2025 को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह राम जन्मूभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। आज वह सबसे पहले बिहार आएंगे। बता दें कि पीएम टोबगे 5 सितंबर 2025 को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह राम जन्मूभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. आज वह सबसे पहले बिहार आएंगे।
ये भी पढ़े : Noida में अब इन लोगों नहीं मिलेगी शराब, पूरी सख्ती से लागू होगा ये नियम, हो जाएं सावधान !

