होम = State = बिहार = Bihar Election 2025 : AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 2 महिलाएं भी शामिल

Bihar Election 2025 : AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 2 महिलाएं भी शामिल

11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान 

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (06 अक्टूबर, 2025) को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

किसे मिला टिकट?

जारी सूची में पटना जिले की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं।

  • फुलवारी शरीफ – अरुण कुमार रजक
  • बांकीपुर – डॉ. पंकज कुमार
  • बेगूसराय – डॉ. मीरा सिंह
  • कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) – योगी चौपाल
  • तरैया (सारण) – अमित कुमार सिंह
  • कस्बा (पूर्णिया) – भानु भारतीय
  • बेनीपट्टी (मधुबनी) – सुभदा यादव
  • किशनगंज – अशरफ आलम
  • परिहार (सीतामढ़ी) – अखिलेश नारायण ठाकुर
  • गोविंदगंज (मोतिहारी) – अशोक कुमार सिंह
  • बक्सर – पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह

600 लोगों ने मांगा था टिकट

पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि लगभग 600 लोगों ने पार्टी को बायोडेटा भेजा था। स्क्रीनिंग कमेटी और बिहार प्रभारी अभिनव राय ने सभी आवेदनों की समीक्षा की और पहले चरण में 11 नामों पर सहमति बनी।

‘दिल्ली मॉडल’ के सहारे बिहार में चुनौती

राकेश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने दावा किया कि AAP पहली बार चुनाव लड़ रही है लेकिन पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी।

उनके मुताबिक, पार्टी का दिल्ली मॉडल बिहार में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी होगी।

बंगाल