Bihar News : बिहार चुनाव से पहले राज्य में बड़ी चिंता की खबर आई है। जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकी के घुसने की जानकारी मिली है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोदम्मद से जुड़े तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके हैं।
आतंकियों की पहचान
बता दें कि तीनों ही आतंकी पाकिस्तानी है। हसनैन अली रावलपिंडी का रहने वाला है। आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है। वहीं तीसरा मो. उस्मान बहावलपुर का निवासी है। बताया गया है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।
तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी की गई है। इनके पासपोर्ट से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से साझा की गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकी गतिविधि पर लगातार पुलिस मुख्यालय की नजर है। इसी बीच यह अहम जानकारी सामने आई जिसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है।
इस खबर को लेकर एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी किसी बड़ी घटना की साजिश रच सकते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों की रैलियां राज्य में हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
ये भी पढ़े : Bihar News : जानकी मंदिर में राहुल-तेजस्वी ने पूजा-अर्चना कर माता सीता का लिया आशीर्वाद

