आज बिहार चुनाव के पहले चरण की विधानसभा सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन है। हालांकि महागठबंधन ने अभी तक ये घोषणा नहीं की है की किस दल को कितनी सीटें दी जाएंगी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर पेंच फंसा हुआ था, उसका निवारण अब हो गया है।
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच डील हुई फाइनल
जानकारी के लिए बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी की डील आखिरकार फाइनल हो गई है। बिहार की चुनावी लहर को देखते हुए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने उन्हें महागठबंधन में उचित सम्मान का दिलाने का भरोसा दिया गया है। इतना ही नहीं उनके खाते में 15 सीटें दी है। साथ ही मुकेश सहनी को राज्यसभा और विकासशील इंसान पार्टी के दो लोगों को विधान परिषद भेजने की तैयारी भी की जा रही है।
सहनी ने दरभंगा में साफ कहा कि इस बार मैं चुनाव नहीं लडूंगा। महागठबंधन को प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार करूंगा। महागठबंधन के मैं समर्पित हूं। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि सारी बात फाइनल हो चुकी है। एक से दो दिनों से सब बाते स्पष्ट हो जाएंगी।
इतनी सीटों पर उतारेंगे सहनी के उम्मीदवार
महागठबंधन में अपने हिसाब से डील करने के बाद मुकेश साहनी दरभंगा पहुंचे, और वहां जाकर उन्होंने अपने भाई का गौड़ाबौराम विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया साथ ही कहा कि चर्चा थी कि मुकेश सहनी इस सीट से खुद चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब उनके राज्यसभा जाने की बात हो रही है। इधर महागठबंधन में मुकेश साहनी के खाते में जो सीटें आई हैं, उनमें केसरिया, झंझारपुर, गोपालगंज, छातापुर, गौड़ाबौराम, भभुआ, रजौली, सहरसा, सकरा, अलीनगर, अमौर, हरनौत, नालंदा, बथनाहा, नौतन विधानसभा सीटें शामिल हैं।
मुकेश सहनी की कैसे बनी बात
खबरों की माने तो शुरुआत VIP प्रमुख मुकेश सहनी और उनकी पार्टी के लोग में 50 सीट और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे थे। लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद सहनी 40 सीट और डिप्टी सीएम की मांग पर आ गए, लेकिन इस पर भी उनकी बात नहीं बनी। जिसके बाद 20 सीट और डिप्टी सीएम के पद की मांग को लेकर वो अड़ गए। कुछ दिन पहले सहनी महागठबंधन के प्रमुख नेताओं से मिलने दिल्ली गए थे तो वहां पर उन्होंने कहा था कि महागठबंधन अभी बीमार हो गया है मैं इलाज करने आया हूं। हालांकि महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने के बाद भी मुकेश सहनी की कोई बात नहीं बनी । इसी बुधवार को 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राहुल गांधी से अभी बातचीत चल रही है। वहीं शुक्रवार दोपहर तक सारी बातें स्पष्ट हो गई और मुकेश साहनी को 15 सीट देने की बात सामने आई।
ये भी पढ़ें: Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर का दरभंगा में भारी विरोध, RJD ने कह दी ये बड़ी बात..

