होम = State = Bihar Elections : JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन पर बोला तीखा  हमला, कहा जीत के बाद भेजेंग चॉक्लेट

Bihar Elections : JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने महागठबंधन पर बोला तीखा  हमला, कहा जीत के बाद भेजेंग चॉक्लेट

by | Oct 23, 2025 | State, बिहार

Bihar Elections :  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर चल रही है, इस बार के चुनाव में जीत पाने के लिए हर दल का एक-एक नेता जीतोड़ मेहनत कर रहा है। हालांकि बात अगर दलों की करें तो जहां NDA में सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है, तो वहीं महागठबंधन की खींचतान सबके सामने है।

महागठबंधन पर बोला तीखा हमला

बिहार की राजधानी पटना में होने वाली महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण चुनाव का पूरा हो चुका है, रूठे हुए बबूआ को लोली पोप थमाया गया।

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने शानदार पराजय हासिल की। इतना ही नहीं साल 2024 में जिनकी वजह से महागठबंधन को दमदार हार का सामना करना पड़ा। उनकों नेता घोषित किया जा रहा है।

 NDA की जीत पक्की

JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार यहीं नहीं रूक बल्कि उन्होंने आगे कहा कि जिनपर अलग-अलग अपराधिक और आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप हो, जिनकी कोर्ट में पेशी होती है। वैस व्यक्ति को नांमित किया जा रहा है। इस लिए इस चुनाव में महागठबंधन की दुर्गति तो तय है।

ये भी पढ़ें: छठ पूजा पर घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत! रेलवे का मेगा ऐलान 1500 स्पेशल ट्रेनों से आसान होगी बिहार-पूर्वांचल की यात्रा

नीरज कुमार ने आगे कहा कि यहां वैकेंसी तो नहीं है, 14 नवंबर को बाल दिवस है और इसके बाद राजनीति के ट्विटर बबुआ की भारी हार होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की भारी जीत होगी। तो महागठबंधन के दलों को और तेजस्वी कुमार को चॉक्लेट भेजी जाएगी।

बंगाल