होम = खेल = क्रिकेट = Women’s World Cup 2025 Points Table : भारत समेत चार टीमें सेमीफाइनल में, पाकिस्तान बिना जीत बाहर

Women’s World Cup 2025 Points Table : भारत समेत चार टीमें सेमीफाइनल में, पाकिस्तान बिना जीत बाहर

Women’s World Cup 2025 Points Table : महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का ग्रुप चरण अब समाप्ति की ओर है और सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है, जबकि न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर वह अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।

भारत ने सेमीफाइमल में बनाई आपनी जगह

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस मैच में प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़कर टीम की जीत की नींव रखी, जबकि गेंदबाजों में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले भारत ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड पर मिली इस जीत ने उसे चौथे स्थान पर पहुंचा दिया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की महिला टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उसने 6 मैच खेले लेकिन एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और टूर्नामेंट से बिना जीत के बाहर हो गई।

अंक तालिका की स्थिति

  • ऑस्ट्रेलिया – 6 मैच, 5 जीत, 1 ड्रॉ
  • साउथ अफ्रीका – 6 मैच, 5 जीत
  • इंग्लैंड – 6 मैच, 4 जीत
  • भारत – 6 मैच, 3 जीत
  • न्यूजीलैंड – बाहर
  • श्रीलंका – बाहर
  • बांग्लादेश – बाहर
  • पाकिस्तान – बाहर

ये भी पढ़े – एशिया कप ट्रॉफी पर सस्पेंस! मोहसिन नकवी की जिद से बढ़ा विवाद, BCCI ने दी आखिरी चेतावनी

सेमीफाइनल मुकाबले

महिला विश्वकप का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद है कि इस मुकाबले में भारत का सामना शीर्ष स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए यह मैच आसान नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा सकता है, जो फाइनल की राह को और रोमांचक बनाएगा।

बंगाल