होम = खेल = भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI को किस बात का सता रहा है ड़र,सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI को किस बात का सता रहा है ड़र,सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान

by | Sep 6, 2025 | खेल

Asia Cup 2025 : बीसीसीआई (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. उनका यह बयान उस समय आया है जब कुछ पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने इस बात पर सवाल उठाए थे कि क्या भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 देशों के इस टूर्नामेंट में एक से अधिक बार आमने-सामने हो सकती हैं.

भारत का मैच खेलना अनिवार्य

सैकिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार,टीम इंडिया को बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सभी देशों के खिलाफ खेलना होगा,चाहे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते किसी भी स्थिति में हों.उनका कहना था कि भारत केवल द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा,लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ऐसे किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है. सैकिया ने यह भी कहा कि बीसीसीआई को केंद्र सरकार की नीति का पालन करना होता है और हाल ही में सरकार द्वारा जारी की गई नीति में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि भारत को किसी भी बहुराष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य है,चाहे वह कोई भी देश हो, जिसके साथ भारत के रिश्ते अच्छे न हों.

पाबंदियों का सामना कर सकता है भारत

सैकिया ने चेतावनी दी कि अगर भारत किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का बहिष्कार करता है, तो उसे आईसीसी (International Cricket Council) या एसीसी (Asian Cricket Council) द्वारा पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है.उनका कहना था कि अगर भारत ने किसी टूर्नामेंट में भाग लेने से मना किया, तो भारतीय क्रिकेट संघ पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

14 सितंबर को होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी मैच 14 सितंबर को दुबई में आयोजित होगा,जो क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है. इस मैच को लेकर दोनों देशों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.