होम = खेल = विराट-रोहित की धमाकेदार बल्लेबाजी, पाकिस्तान खिलाड़ी का नाम भी शामिल

विराट-रोहित की धमाकेदार बल्लेबाजी, पाकिस्तान खिलाड़ी का नाम भी शामिल

by | Aug 29, 2025 | खेल

Asia Cup 2025 : Asia Cup 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इस बार क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों का नाम एशिया कप के टॉप रन स्कोरर की लिस्ट में शामिल है। वहीं, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस लिस्ट में शुमार हैं।

एशिया कप का इतिहास

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब तक यह टूर्नामेंट कुल 16 बार आयोजित हो चुका है। इन सभी संस्करणों में दो बार टी20 फॉर्मेट अपनाया गया। भारत ने पहली बार 2016 में टी20 एशिया कप फॉर्मेट में फाइनल जीतकर बांग्लादेश को हराया। दूसरी बार 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रकार, 2025 का संस्करण तीसरी बार टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें फैन्स को बल्लेबाजों की जबरदस्त पारियां देखने की पूरी उम्मीद है।

टी20 फॉर्मेट में अब तक का आंकड़ा

अब तक टी20 एशिया कप में कुल 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमे 2016 में 11 मैच और 2022 में 13 मैच देखने को मिले थे। इन मुकाबलों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट रोमांचक बना। इसी प्रदर्शन के आधार पर अब विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम टॉप रन स्कोरर की सूची में आता है, जबकि पाकिस्तान के रिजवान भी बल्लेबाजों की इस लिस्ट में शामिल हैं।

कौन है टी20 फॉर्मेट का टॉप रन-स्कोरर?

  • विराट कोहली अब तक के एशिया कप T20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 429 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 122* शामिल है ।
  • मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 6 मैचों में कुल 281 रन बनाए।
  • रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 9 पारियों में 271 रन बनाये, जिनका औसत लगभग 30.11 रहा।
  • चौथे नंबर पर हॉंग कॉन्ग के बाबर हयात (Babar Hayat) हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 235 रन किए।
  • पांचवें स्थान पर अफ़ग़ानिस्तान के इब्राहिम जद्रान (Ibrahim Zadran) हैं, जिन्होंने 5 पारियों में 196 रन बनाए।

ये भी पढ़े : नाकाम भी हो सकता हूं…मोहम्मद शमी का करारा जवाब,बताया क्यों मुस्लिम क्रिकेटरों को निशाना बनाते हैं ट्रोल्स

एशिया कप का तीसरा टी20 संस्करण 2025 में खेला जाएगा। इस फॉर्मेट में भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप रन स्कोरर हैं, जबकि पाकिस्तान के रिजवान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पिछले संस्करणों में भारत और श्रीलंका ने यह खिताब अपने नाम किया था और इस बार फैन्स को और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।