Under 19 World Cup News: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 311 रनों का लक्ष्य दिया। फैसल शिंनोजादा और उज्जैरुल्लाह नियाजाई के क्रमश 110 और 101 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। वैभव ने 33 गेंदों पर 68 रन बनाए। एरोन जॉर्ज और कप्तान आयुष म्हात्रे ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है। भारत की पारी 204 रन से आगे जारी है। बता दें कि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम खिताबी जंग का टिकट कटा लेगी।
दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग इलेवन
भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
अफगानिस्तान: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान।
ये भी पढ़ें: U-19 World Cup: सुपर सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, कनिष्क चौहान रहे मैच के हीरो

