होम = खेल = क्रिकेट = Women World Cup 2025 : इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले

Women World Cup 2025 : इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले

Women World Cup 2025 : महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं – भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका। इन चारों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है।

भारत का अब तक का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। टीम का नेट रन रेट 0.628 है और वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

टीम के लिए स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिगेज ने हाल के मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, जबकि गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका — 29 अक्टूबर, गुवाहाटी (बारसपारा स्टेडियम)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — 30 अक्टूबर, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

दोनों मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे और टॉस 2:30 बजे होगा। इन दोनों मैचों के विजेता टीमें फाइनल में 2 नवंबर को भिड़ेंगी।

फाइनल में भारत का सफर दो बार रुका

भारतीय महिला टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है –

2005 में, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से हराया था।

2017 में, इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से मात दी थी।

दोनों बार टीम की कप्तान मिताली राज थीं।

बांग्लादेश से बाकी है एक मुकाबला

सेमीफाइनल से पहले भारत को 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। यह मैच तय करेगा कि टीम सेमीफाइनल में किस लय के साथ प्रवेश करती है।

बंगाल