Amit Mishra retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. लंबे समय तक अपनी वैरिएशन और बेहतरीन कंट्रोल के लिए मशहूर मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक शानदार प्रदर्शन किया. 42 वर्षीय मिश्रा ने कहा कि संन्यास का फैसला उनके लिए आसान नहीं था,लेकिन लगातार चोटों ने उन्हें परेशान किया. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा टीम को प्राथमिकता दी है और अब चाहता हूं कि नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को बड़े मंच पर मौका मिले.
इंटरनेशनल करियर
अमित मिश्रा ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में खेला था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिनमें उन्होंने 156 विकेट चटकाए.
- टेस्ट: 22 मैच – 648 रन – 76 विकेट
- वनडे: 36 मैच – 43 रन – 64 विकेट
- टी20आई: 10 मैच – 0 रन – 16 विकेट
आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड
आईपीएल में अमित मिश्रा का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. मिश्रा ने कुल 162 आईपीएल मैचों में 174 विकेट हासिल किए और अपने गुगली व फ्लिपर से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उनका आखिरी मुकाबला आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था, जहां उन्होंने 20 रन देकर 1 विकेट लिया.
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
मिश्रा ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड बनाया. लंबे करियर में अमित मिश्रा ने अपनी लेग स्पिन से कई बार टीम को जीत दिलाई और भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया.
- फर्स्ट क्लास: 152 मैच – 4176 रन – 535 विकेट
- लिस्ट A: 152 मैच – 910 रन – 252 विकेट
- टी20 (घरेलू/आईपीएल): 259 मैच – 808 रन – 285 विकेट

