होम = खेल = क्रिकेट = सुपर-8 की सबसे बड़ी टक्कर! भारत-साउथ अफ्रीका मैच में मोर्केल ब्रदर्स आमने-सामने

सुपर-8 की सबसे बड़ी टक्कर! भारत-साउथ अफ्रीका मैच में मोर्केल ब्रदर्स आमने-सामने

India vs South Africa T20 World Cup: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि रणनीति की भी जबरदस्त जंग बनने जा रही है। रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों अजेय टीमों की आगे की दिशा तय कर सकता है। मैच की सबसे दिलचस्प कहानी डगआउट से निकलकर सामने आती है, जहां दो सगे भाई मोर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल आमने-सामने होंगे। एक भारत के लिए प्लान बना रहा है, तो दूसरा दक्षिण अफ्रीका की रणनीति को धार दे रहा है।

बल्लेबाज पर मोर्ने मोर्केल का दबाव

मोर्ने मोर्केल इस समय भारतीय टीम के बॉलिंग कोच हैं और हेड कोच गौतम गंभीर के स्टाफ का अहम हिस्सा हैं। 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले मोर्ने भारतीय परिस्थितियों में ऐसी लेंथ और उछाल पर काम कर रहे हैं, जिससे प्रोटियाज बल्लेबाज दबाव में आएं। वह जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर डेथ ओवर्स की धार तेज कर रहे हैं और नेट्स में अभिषेक शर्मा के ऑफ-साइड गेम पर भी फोकस कर रहे हैं।

एल्बी मोर्केल का लंबा अनुभव

दूसरी ओर, एल्बी मोर्केल दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट हैं। IPL और भारतीय पिचों का लंबा अनुभव रखने वाले एल्बी, स्पिन विभाग को मजबूत करने में जुटे हैं। वह केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे के साथ मिलकर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमजोरियों पर काम कर रहे हैं, ताकि बीच के ओवरों में रनगति रोकी जा सके।

मोर्केल परिवार दो हिस्सों में बटा

एल्बी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि इस मैच पर घर में सबसे ज्यादा तनाव उनकी मां को है किसे सपोर्ट करें, तय करना मुश्किल है। लेकिन मैदान और डगआउट में भावनाओं के लिए जगह नहीं होगी। कुछ घंटों के लिए मोर्केल परिवार दो हिस्सों में बंट जाएगा एक तरफ भारत को अंदरूनी जानकारियों का फायदा, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को आईपीएल-अनुभव की धार। सुपर-8 की इस भिड़ंत में ‘मोर्केल फैक्टर’ ही पहला बड़ा संकेत दे सकता है कि सेमीफाइनल की राह किसके लिए आसान होगी।

ये भी पढ़ें: 82 किमी की हाई-स्पीड जर्नी शुरू, जानिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो की रुट, टाइमिंग और किराया

बंगाल