Rahul Dravid : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आईपीएल 2026 के पहले अपना कार्यकाल समाप्त करने का फैसला लिया है. राजस्थान रॉयल्स ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है.
सोशल मीडिया पर जारी किया आधिकारिक बयान
फ्रेंचाइजी के बयान में कहा गया कि राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने कार्यकाल को समाप्त करेंगे. वह पिछले कुछ वर्षों से टीम के अहम हिस्सा रहे हैं. उनके नेतृत्व ने कई खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रभावित किया और उन्होंने टीम में मजबूत मूल्यों का संचार किया. उनके योगदान से फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर एक गहरी छाप पड़ी है.
Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. 💗
Forever a Royal. Forever grateful. 🤝 pic.twitter.com/XT4kUkcqMa
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025
राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका
राहुल द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के बाद टीम ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए थे और उनकी कोचिंग में खिलाड़ियों को काफी सुधार देखने को मिला था. हालांकि,अब उन्होंने केवल एक ही सीजन के बाद टीम को अलविदा कहा है,जिससे फ्रेंचाइजी के समर्थकों और खिलाड़ियों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें :कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता… टैरिफ तनाव के बीच राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
यह कदम फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा झटका है. द्रविड़ ने अपनी कोचिंग से टीम के खेल को नई दिशा दी थी. राजस्थान रॉयल्स के भविष्य को लेकर अब नई उम्मीदों और चैलेंजेस का सामना करना होगा.

