होम = खेल = एशिया कप में अब तक 10 बार भारत से हारा है पाकिस्तान, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

एशिया कप में अब तक 10 बार भारत से हारा है पाकिस्तान, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

by | Sep 12, 2025 | खेल

IND vs PAK Head To Head Record :  एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है. रविवार 14 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एशिया कप में टकराने जा रही हैं. ऐसे में इस मैच को लेकर रोमांच चरम पर है.

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और इस बार टूर्नामेंट का 17वां संस्करण खेला जा रहा है. टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है. टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान 18 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 10 मुकाबले भारत ने जीते, जबकि पाकिस्तान को 6 बार जीत मिली. दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.

  • कुल मुकाबले – 18
  • भारत जीता: 10
  • पाकिस्तान जीता: 6
  • कोई नतीजा नहीं: 2

ODI एशिया कप में भिड़ंत

ODI फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 15 बार भिड़े हैं. इनमें भारत ने 8 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान को 5 बार जीत मिली. दो मैच बेनतीजा रहे. इस हिसाब से भारत 8-5 से आगे है.

  • ODI मुकाबले – 15
  • भारत जीता: 8
  • पाकिस्तान जीता: 5
  • कोई नतीजा नहीं: 2

T20 एशिया कप में मुकाबले

T20 फॉर्मेट में अब तक भारत और पाकिस्तान तीन बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से भारत ने 2 मुकाबले जीते, जबकि पाकिस्तान ने 1 बार बाज़ी मारी. भारत यहां 2-1 से आगे है.

  • T20 मुकाबले – 3
  • भारत जीता: 2
  • पाकिस्तान जीता: 1

रोमांचक होगा 2025 का मुकाबला

टीम इंडिया इस बार भी शानदार फॉर्म में है और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को और मजबूत करने की कोशिश करेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम पलटवार करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट फैंस को रोमांचित करेगा.

Tags : IND vs PAK