होम = News Latest = पाक हॉकी को लगा झटका, कप्तान शकील अम्माद बट पर लगा प्रतिबंध

पाक हॉकी को लगा झटका, कप्तान शकील अम्माद बट पर लगा प्रतिबंध

by | Feb 19, 2026 | News Latest, खेल

Pakistan Hockey Team: पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने होटल के बिल भुगतान में गड़बड़ी सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने टीम के कप्तान शकील अम्माद बट पर 2 साल का बैन भी लगाया था। हाल ही में पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, जहां खिलाड़ियों के रहने-खाने की ठीक व्यवस्था नहीं थी। कप्तान शकील ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन खराब इंतज़ामों का खुलासा किया था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पीएचएफ अध्यक्ष ने पीएम को सौंपा इस्तीफा

बुगती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बुगती ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल असीम मुनीर दोनों से ऑस्ट्रेलिया में हुई घटना की पूरी जांच करने का आग्रह किया। बुगती ने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है, लेकिन मैं उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से FIH प्रो लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया में हुई पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता हूं।”

खुद बर्तन साफ करने लगाए थे आरोप: बट

बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दौरे के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। टीम के खिलाड़ी रहने की ठीक व्यवस्था न होने की वजह से वह सड़कों पर भटकते रहे। बट के मुताबिक, हालात इतने खराब थे कि मैच से पहले उन्हें खुद बर्तन तक साफ करने पड़े। लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि संघ की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही थी और अब हालात बर्दाश्त से बाहर हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक इमारत में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में 16 लोगों की मौत व कई फंसे

बंगाल