Mitchell starc retirement : ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2 सितंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की,जिससे अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की योजनाओं को एक बड़ा झटका लगा है. 35 वर्षीय मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 तेज गेंदबाज हैं. अपने फैसले के पीछे उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट पर से दबाव कम करने की वजह बताई है. वे अब केवल टेस्ट वनडे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसी घरेलू टी20 लीगों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने 79 विकेटों के साथ ऑस्ट्रेलिया के सफल टी20 तेज गेंदबाज हैं. वे केवल स्पिनर एडम जम्पा (130 विकेट) से पीछे हैं. स्टार्क का करियर टी20 क्रिकेट में विशेष रूप से 2021 के विश्व कप में शानदार रहा,जहां ऑस्ट्रेलिया ने अपना पुरुष टी20 खिताब जीता था. इस सफलता के पीछे स्टार्क का महत्वपूर्ण योगदान था.
टेस्ट क्रिकेट मेरी प्राथमिकता : मिचेल स्टार्क
एक बयान में मिचेल स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का हर पल आनंद लिया,खासकर 2021 विश्व कप में,जो सिर्फ इसलिए नहीं था कि हम जीतें, बल्कि क्योंकि हम एक अविश्वसनीय टीम थे और उस दौरान जो मजा आया, उससे भी ज्यादा. स्टार्क ने आगे कहा कि भारत के टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए,
ये भी पढ़ें : देशभर में मानसून ने मचाई तबाही, बाढ़ और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
मुझे लगता है कि खुद को तरोताजा और फिट बनाए रखना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए यही मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका है. इस फैसले से टीम को आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए समय मिलेगा.
टी20 विश्व कप से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की चुनौतियां
यह निर्णय मिचेल मार्श की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों का योगदान अपेक्षित था. हालांकि, यह ऑस्ट्रेलिया की बढ़ती उम्र की स्वर्णिम पीढ़ी की बदलती प्राथमिकताओं का संकेत भी है.

