Prithvi Shaw : IPL 2025 में जब पृथ्वी शॉ का नाम अनसोल्ड रहा, तो क्रिकेट जगत में एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ था. शॉ का बेस प्राइज 75 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. हालांकि, इस सीजन उन्होंने मुंबई की घरेलू टीम छोड़कर महाराष्ट्र के लिए खेलना शुरू कर दिया है, और अपनी कड़ी मेहनत से फिर से सभी का ध्यान आकर्षित किया है.
पृथ्वी शॉ की CSK में होने वाली है एंट्री?
हाल ही में पृथ्वी शॉ ने चेन्नई में आयोजित बुच्ची बाबू टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और अपना पहला शतक जड़ा. यह शतक उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी फिटनेस और अनुशासन को लेकर आलोचनाओं का सामना किया था.
ये भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया अनुभव, बोले- असल उड़ान का एक्सपीरियंस ही अलग…
अब,शॉ को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया,जिसमें शॉ कहते हुए नजर आ रहे हैं, चेन्नई मेरे लिए स्पेशल है,जब भी यहां खेलता हूं तो रन बनाता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं पहली बार 2019 में IPL के दौरान चेन्नई में खेला था, और तब से यह शहर मेरे लिए खास बन गया है. शॉ ने बुच्ची बाबू टूर्नामेंट की तारीफ भी की और कहा कि रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले इस टूर्नामेंट में खेलना शानदार अनुभव होता है, क्योंकि यहां विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं.
क्या है फैंस की राय
CSK द्वारा शॉ के वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का कहना है कि यह पोस्ट एक बड़ा हिंट हो सकता है. कई यूजर्स ने यह भी अंदाजा लगाया कि शॉ को जल्द ही धोनी की टीम में शामिल किया जा सकता है. आईपीएल की आगामी नीलामी में उनकी एंट्री को लेकर अब चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. क्या पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में जगह मिलेगी?

